सोलर लाइट से जगमगायेंगे सभी थाने

Updated at : 06 Sep 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
सोलर लाइट से जगमगायेंगे सभी थाने

चालीस करोड़ की है यह योजना, एक सप्ताह में इस योजना का आरएफपी लोड करेगा पीडीएमसी भागलपुर : शहर में बिजली की खपत को कम करने और सूर्य की रोशनी से बिजली जलाने की स्मार्ट सिटी में योजना बनायी गयी है. शहर के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाये जायेंगे. वहीं शहर के एसएसपी […]

विज्ञापन

चालीस करोड़ की है यह योजना, एक सप्ताह में इस योजना का आरएफपी लोड करेगा पीडीएमसी

भागलपुर : शहर में बिजली की खपत को कम करने और सूर्य की रोशनी से बिजली जलाने की स्मार्ट सिटी में योजना बनायी गयी है. शहर के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाये जायेंगे. वहीं शहर के एसएसपी कार्यालय-आवास से लेकर सभी पुलिस थानों में सोलर पैनल लगाये जायेंगे. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर भागलपुर शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में पैनल लगाया जायेगा. इस को लेकर वरीय आरक्षी अधीक्षक ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीइओ सह नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के पुलिस प्रतिष्ठानों में सोलर पैनल को लगाने की आवश्यकता है.
पुलिस अधिकारियों और 15 थानों में सोलर पैनल लगाया जायेगा. स्मार्ट सिटी की योजना को तैयार कर रही पीडएमसी द्वारा इस योजना को तैयार किया गया है. यह योजना 40 करोड़ की है. एक सप्ताह के अंदर इस योजना को अपलोड कर दिया जायेगा. इसके अलावा शहर के मुख्य सरकारी भवनों पर इस प्लांट को लगाया जायेगा. इन पुलिस पदाधिकारियों और थाना भवन में लगना है सोलर पैनल : वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय और आवास व गोपनीय शाखा,
पुलिस केंद्र,पुलिस उपाधीक्षक नगर का कार्यालय,पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था का कार्यालय , पुलिस निरीक्षक सदर अंचल कार्यालय ,पुलिस निरीक्षक विधि व्यवस्था अंचल कार्यालय,पुलिस निरीक्षक महिला अंचल का कार्यालय , कोतवाली थाना, इशाकचक थाना, तातारपुर थाना, नाथनगर थाना, मोजाहिदपुर थाना, यातायात थाना, महिला थाना, जोगसर थाना, विश्वविद्यालय ओपी, बबरगंज ओपी, बरारी थाना, तिलकामांझी थाना, एससी-एसटी थाना, औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना व ललमटिया ओपी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन