शव की नहीं हो सकी है पहचान दोनों शवों की दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान
Updated at : 23 Aug 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

बिलरिया पर दर्ज हैं 10 संगीन मामले नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी राजकिशोर राय उर्फ बिलरिया उर्फ झोटहना तीन हत्याकांडों में वांछित था. इसके खिलाफ नवगछिया पुलिस जिले में दस मामले दर्ज हैं. नवगछिया एसपी निधि रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि बिलरिया को एसटीएफ और […]
विज्ञापन
बिलरिया पर दर्ज हैं 10 संगीन मामले
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी राजकिशोर राय उर्फ बिलरिया उर्फ झोटहना तीन हत्याकांडों में वांछित था. इसके खिलाफ नवगछिया पुलिस जिले में दस मामले दर्ज हैं. नवगछिया एसपी निधि रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि बिलरिया को एसटीएफ और नवगछिया थाना की पुलिस ने नवगछिया के जीरोमाइल सड़क व बाबा विशु राउत पुल के बीच गिरफ्तार किया है. बिलरिया पर 50 हजार का इनाम घोषित था.
एसपी ने बताया कि बिलरिया की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह एक पेशेवर अपराधी है. पैसे के लिए वह किसी भी गिरोह के साथ मिलकर आपराधिक वारदात को अंजाम देता था. हत्या, डकैती, अपहरण, रंगदारी जैसी जघन्य वारदातों को यह अंजाम देता रहा है. दरोगी सिंह हत्याकांड के बाद से ही यह नवगछिया से फरार हो गया था. नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रमोद राय हत्याकांड में भी यह वांछित था.
पूछताछ में बिलरिया ने किये कई खुलासे
जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की गयी पूछताछ में बिलरिया ने कई खुलासे किये हैं, जिनके आधार पर आने वाले दिनों में पुलिस को अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी. बिलरिया को गिरफ्तार करने में एसटीएफ के अलावा नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर सिंह व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
पैसे लेकर किसी भी गिरोह के साथ मिलकर घटनाओं को देता था अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




