बबलू साह हत्याकांड में अंशु मियां को आजीवन कारावास

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एडीजे- टू सुजीत कुमार की अदालत ने शनिवार को अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के सधुवा निवासी अंशु मियां को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इसपर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह […]

विज्ञापन

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एडीजे- टू सुजीत कुमार की अदालत ने शनिवार को अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के सधुवा निवासी अंशु मियां को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इसपर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है. अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. धारा 364/34 में आजीवन कारावास व धारा 201/34 में पांच वर्ष के कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गयी है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नौ अप्रैल 2010 को अंशु मियां व अन्य अपराधियों ने रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के सधुवा निवासी बबलू साह का अपहरण कर धारदार हथियार से पेट फाड़ कर उसकी हत्या कर दी थी. बबलू के भाई सुबोध साह ने रंगरा ओपी थाना में अंशु मियां सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रवींद्र पासवान में बहस में भाग लिया.

09 अप्रैल 2010 की घटना

25 हजार का लगाया गया अर्थदंड भी

बबलू साह की अपहरण के बाद कर दी गयी थी हत्या

बबलू के भाई ने रंगरा ओपी में अंशु मियां सहित अन्य के खिलाफ दर्ज करायी थी प्राथमिकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन