16 अगस्त को एमसीआइ टीम आ सकती है मायागंज

Updated at : 17 Jul 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
16 अगस्त को एमसीआइ टीम आ सकती है मायागंज

भागलपुर : मायागंज अस्पताल में सौ बेड की केपेसिटी बढ़ाने के लिए 16 अगस्त को एमसीआइ की टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है. टीम अगर यहां की व्यवस्था से संतुष्ट रही तो अस्पताल प्रबंधन को मान्यता प्राप्त हो सकता है. इस संभावित निरीक्षण को देखते हुए प्रधान सचिव ने कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन को […]

विज्ञापन
भागलपुर : मायागंज अस्पताल में सौ बेड की केपेसिटी बढ़ाने के लिए 16 अगस्त को एमसीआइ की टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है. टीम अगर यहां की व्यवस्था से संतुष्ट रही तो अस्पताल प्रबंधन को मान्यता प्राप्त हो सकता है. इस संभावित निरीक्षण को देखते हुए प्रधान सचिव ने कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन को तैयारी करने का निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि अस्पताल अधीक्षक एक टीम का गठन करे. जो अस्पताल व कॉलेज को औचक निरीक्षण करेगा.
टीम में शामिल सदस्य अस्पताल की कमी को खोजने का काम करेगा. अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने बताया कि एमसीआई टीम को निरीक्षण के दौरान कोई कमी न मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत 16 से 21 जुलाई तक अस्पताल का औचक निरीक्षण कराया जायेगा. इसके लिए डीन, प्राचार्य और चिकित्सकों की टीम का गठन किया जायेगा. जो अस्पताल की छोटी-छोटी कमी को खोजने का काम करेगी. इसके बाद दो दिन का कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.
इसमें ये कमी है तो क्यों है, इसे कैसे बेहतर किया जा सकता है, यह कार्य कौन करेगा, कब तक इस कमी को दूर कर लिया जायेगा, इस कार्य में बाधा क्या क्या है, इसे दूर किस तरह किया जा सकता है, इसमें कितना बजट आयेगा, प्रक्रिया किस स्तर का होगा समेत सभी बातों पर विचार किया जायेगा.
निरीक्षण के बाद विभागाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी जायेगी. इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे. पूरी जांच रिपोर्ट प्रधान सचिव को दी जायेगी. यहां बता दें कि, अस्पताल प्रबंधन लगातार सौ सीट के लिए प्रयास कर रहा है. कई बार एमसीआई की टीम निरीक्षण के लिए आयी लेकिन समस्या को खत्म करने की बात कह बेड बढ़ाने की बात कह सीट बढ़ाने से इंकार कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन