21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शहर के विकास के लिए निगम को मिले 6.80 करोड़

भागलपुर : शहर में मूलभूत सुविधा और शहर के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने भागलपुर नगर निगम सहित सूबे के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए दो सौ करोड़, 55 लाख, 63 हजार रुपये आवंटित किये हैं. इसमें भागलपुर नगर निगम को छह करोड़, 80 लाख,79 हजार,352 […]

भागलपुर : शहर में मूलभूत सुविधा और शहर के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने भागलपुर नगर निगम सहित सूबे के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए दो सौ करोड़, 55 लाख, 63 हजार रुपये आवंटित किये हैं. इसमें भागलपुर नगर निगम को छह करोड़, 80 लाख,79 हजार,352 रुपये मिले हैं. 24 जनवरी 2018 को सरकार के विशेष सचिव जय प्रकाश मंडल ने सूबे के सभी नगर आयुक्त, नगर परिषद और नगर पंचायत के नगर कार्यपालक पदाधिकारी को इस आशय का पत्र लिखा है. वित्तीय वर्ष 2017-2018 में 14वें वित्त आयोग में यह राशि आवंटित की गयी है. निगम सूत्रों के अनुसार इस राशि से शहरी क्षेत्र के नाला और सड़क का निर्माण कराया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें