18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रेमिका को छोड़ दूसरे से शादी का विरोध, मारपीट

सुलतानगंज : दो साल से प्रेम प्रसंग के बाद लड़का शादी करने से मुकर गया. लड़की को धोखा देकर दूसरे लड़की से शादी करने का फैसला कर तिलक समारोह कर रहा था. इस बीच लड़की के परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली, तो लड़की पक्ष के लोगों ने तिलक समारोह में पहुंच गोलीबारी कर […]

सुलतानगंज : दो साल से प्रेम प्रसंग के बाद लड़का शादी करने से मुकर गया. लड़की को धोखा देकर दूसरे लड़की से शादी करने का फैसला कर तिलक समारोह कर रहा था. इस बीच लड़की के परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली, तो लड़की पक्ष के लोगों ने तिलक समारोह में पहुंच गोलीबारी कर समारोह को रोकने का मामला प्रकाश में आया है.

मामला सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की है. गोलीबारी के बाद लड़का व लड़की पक्ष में जम कर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद तिलक करने आये मेहमान भाग गये. लड़के के पिता किशोरी मंडल ने बाथ थाने में मामला दर्ज कराते हुए आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. किशोरी मंडल के पुत्र मंगो यादव का लड़की से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया, तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. लड़का दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला कर लिया. 10 बजे रात लड़के के घर तिलक होने की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष वाले दल-बल के साथ पहुंच कर मारपीट कर तिलक नहीं करने की बात कही. लेकिन लड़का पक्ष ने बात मानने से इनकार कर दिया. दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई.

मारपीट में प्रीतम देवी, नीतीश मंडल, सतीश मंडल, किशोरी मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मामला बिगड़ता देख तिलक करने आये मेहमान भाग गये. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट के बाद गोली फायर करने की भी घटना हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी जल्द होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें