छात्रा से छेड़खानी करते युवक को पुलिस को सौंपा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 9:54 PM
एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
सिकटा . एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना गोपालपुर थानाक्षेत्र के बैसखवा की है, जहां से छात्रा बैशखवा के एक कोचिंग सेंटर से पढाई कर वापस घर जा रही थी. पुलिस पीडित छात्रा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है. मनचला युवक गोपालपुर थाना के गणेशपुर निवासी एक जनवितरण प्रणाली के दुकानदार आमिल अंसारी का पुत्र इरशाद आलम (18) है. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सतरह वर्षीय छात्रा बैशखवा में पढाई कर साइकिल से घर जा रही थी. इसी बीच रास्ते में छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा. छात्रा ने उस मनचले का जमकर विरोध किया. उसके हौसले को देख ग्रामीणों ने उसका साथ दिया और आरोपी को धर दबोचा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के हरकत थानाक्षेत्र में बर्दास्त नहीं की जाएगी. सादे लिवास में ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) को निगरानी में लगाया जाएगा. जिससे मनचले युवकों को सबक सिखाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










