बेतिया में 17 नवंबर से शुरू होंगी ‘संकल्प संध्या’ की कक्षाएं, कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते डीईओ राजन कुमार, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण में कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई सुधरने के लिए 17 नवंबर से 'संकल्प संध्या' इवनिंग क्लासेज शुरू हो रही हैं. जानिए खास जानकारी.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण: सरकारी विद्यालयों के कमजोर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘संकल्प संध्या’ इवनिंग क्लासेज संचालित करने का निर्देश दिया है. इसके तहत बेतिया के चयनित सरकारी विद्यालयों में 17 नवंबर से शाम की विशेष कक्षाएं शुरू की जा रही हैं.

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पांडेय ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार को निर्देश दिया है. इन कक्षाओं में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अतिरिक्त पढ़ाई करायी जाएगी.

शाम पांच से 7:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना वाले सरकारी विद्यालयों में 17 नवंबर से 31 मार्च 2027 तक विशेष कक्षाएं संचालित होंगी. प्रत्येक जिला मुख्यालय में न्यूनतम एक और अधिकतम तीन विद्यालयों का चयन किया जाएगा.

शाम पांच बजे से 7:30 बजे तक चलने वाली इन कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई होगी. इनका उद्देश्य कमजोर विद्यार्थियों को होमवर्क पूरा करने और परीक्षा की तैयारी में सहयोग देना है.

सरकारी शिक्षकों के साथ सेवानिवृत्त अधिकारी भी पढ़ा सकेंगे

इन विशेष कक्षाओं में सरकारी शिक्षकों के अलावा 70 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त आईएएस, बीएएस, बीईएस और अन्य सरकारी सेवाओं के अधिकारी स्वैच्छिक आधार पर पढ़ा सकेंगे. कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रत्येक तीन दिन पर एक क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा.

राज इंटर कॉलेज और गर्ल्स प्लस टू स्कूल में होगी शुरुआत

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के राज इंटर कॉलेज और राज संपोषित गर्ल्स प्लस टू स्कूल में ‘संकल्प संध्या’ की शुरुआत की जा रही है. गर्ल्स प्लस टू स्कूल में छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें

बेतिया में चंद्रावत नदी और तुरकाहा नाला से हटेगा अतिक्रमण, 400 से अधिक लोग चिह्नित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन