रिहायशी क्षेत्र से विशालकाय अजगर का हुआ रेस्क्यू
नगर के वार्ड नंबर 16 आनंद नगर निवासी जितेंद्र यादव के मकान में एक विशाल अजगर रविवार की रात में प्रवेश कर गया.
बगहा. नगर के वार्ड नंबर 16 आनंद नगर निवासी जितेंद्र यादव के मकान में एक विशाल अजगर रविवार की रात में प्रवेश कर गया. उक्त मकान में एलआईसी के उप प्रबंधक दीपक कुमार किरायेदार के रूप में रहते है. उन्होंने सुबह देखा कि एक अजगर नीचे वाला एक कमरा के कोना में पड़ा हुआ है. वे अपने सपरिवार के साथ इस मकान में रहते हैं. फिर आसपास के लोग अजगर को देखने के लिए पहुंच गए. ग्रामीण विनोद यादव, रविश कुमार ने बताया कि गंडक नदी से बहकर यह चला आया है. लोगों ने वन क्षेत्र पदाधिकारी सुनील कुमार को सूचित किया. जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंच अजगर का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए