बेतिया में रातभर मिलेगी मुफ्त बस सेवा, इन प्रमुख चौक से होकर गुजरेंगी बसें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में दुर्गा पूजा और त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रातभर फ्री बस सेवा शुरू हो गई है. यह सेवा देर रात आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित परिवहन प्रदान करेगी.

विज्ञापन

बेतिया: दुर्गा पूजा और आगामी प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम चंपारण पुलिस ने नि:शुल्क रात्रिकालीन नगर बस सेवा शुरू की है. 10 अक्टूबर से शुरू हुई यह सेवा प्रतिदिन रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक उपलब्ध रहेगी. इसका उद्देश्य देर रात आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना और आपराधिक घटनाओं की आशंका कम करना है.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से मनुआपुल तक निर्धारित रूट पर चलेंगी बसें

वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने पुलिस केंद्र से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. निर्धारित रूट के अनुसार, बस बेतिया रेलवे स्टेशन से समाहरणालय चौक, बेतिया बस स्टैंड, आईटीआई, चेक पोस्ट, सोवा बाबू चौक, राजदेवरी, तीन लालटेन चौक और छावनी होते हुए मनुआपुल तक जाएगी.

यह सेवा बाहर से बेतिया आने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी उपयोगी होगी. देर रात रेलवे स्टेशन या अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता

वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है. देर रात आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नि:शुल्क बस सेवा शुरू की गई है. इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी और असुरक्षा की आशंका भी कम होगी.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

एसएसपी ने आम नागरिकों से त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की. पश्चिम चंपारण पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार संपन्न कराने और आम लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन