काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे फार्मासिस्ट, बी.फार्म अभ्यर्थियों को बहाली में मौका देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

कालीपट्टी बांध नाराजगी जाहिर करते संगठन के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बी.फार्म फार्मासिस्टों ने बहाली प्रक्रिया में शामिल करने और केंद्र के नियमों को बिहार में लागू करने की मांग को लेकर बेतिया में प्रदर्शन किया. पुरानी भर्तियों का दिया हवाला.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. बी.फार्म फार्मासिस्टों को आगामी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने और केंद्र सरकार के फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा संबंधी विनियमों को बिहार में लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से बेतिया में प्रदर्शन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष अर्जेश राज के आह्वान पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार मिश्र के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बी.फार्म डिग्रीधारियों को भर्ती प्रक्रिया में अवसर दिया जाना चाहिए. उन्होंने 2024 में फार्मासिस्ट भर्ती नियमावली में हुए संशोधन का हवाला देते हुए अपनी मांगें रखीं.

2024 की भर्ती नियमावली में संशोधन पर उठाये सवाल

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि 2024 में फार्मासिस्ट भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद बी.फार्म फार्मासिस्टों को बहाली प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में बी.फार्म डिग्रीधारी अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में बी.फार्म फार्मासिस्टों को भी अवसर देने की मांग की.

पूर्व की बहालियों का दिया हवाला

विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि वर्ष 1999, 2006, 2013 और 2016 में हुई फार्मासिस्ट बहालियों में बी.फार्म फार्मासिस्टों को अवसर दिया गया था.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्तमान भर्ती व्यवस्था में बी.फार्म अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिलने से उनके लिए रोजगार के अवसर सीमित हुए हैं. इसी को लेकर एसोसिएशन की ओर से नियमों में बदलाव की मांग की जा रही है.

केंद्र के फार्मासिस्ट विनियम बिहार में लागू करने की मांग

फार्मासिस्टों ने केंद्र सरकार के फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा विनियम-2025 को बिहार में लागू करने की मांग की.

इसके साथ ही बी.फार्म फार्मासिस्टों के लिए आवश्यक पद सृजित करने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने रखी. उनका कहना है कि पद सृजन और भर्ती प्रक्रिया में अवसर मिलने से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका मिल सकेगा.

2 अक्टूबर से भूख हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो 2 अक्टूबर 2026 से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी.

एसोसिएशन की ओर से चरणबद्ध आंदोलन की भी चेतावनी दी गयी है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर सरकार की ओर से पहल नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा.


ये भी पढ़ें: Watch Video: गंडक का पानी घरों में घुसा तो बढ़ी चिंता, भेड़िहारी में प्रशासन और SSB ने संभाला राहत-बचाव का मोर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन