Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीएम नीतीश की पार्टी, गठबंधन होगा या नहीं ? अगले सप्ताह फैसला

Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Vidhan Sabha Chunav) चुनाव लड़ने के लिए जदयू (JDU) फिलहाल सीटों के चयन की तैयारी कर रहा है. पार्टी वहां कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन होगा या अकेले चुनाव लड़ेगी, इसे लेकर वहां के प्रदेश पदाधिकारी लेखा-जोखा में लगे हैं.
Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Vidhan Sabha Chunav) चुनाव लड़ने के लिए जदयू (JDU) फिलहाल सीटों के चयन की तैयारी कर रहा है. पार्टी वहां कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन होगा या अकेले चुनाव लड़ेगी, इसे लेकर वहां के प्रदेश पदाधिकारी लेखा-जोखा में लगे हैं.
साथ ही उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी अगले सप्ताह घोषणा करेगी. हालांकि, वहां चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाना तय माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में पार्टी की प्राथमिकता में हिंदी बहुल आबादी वाले क्षेत्र हैं. हालांकि, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास और जदयू की पश्चिम बंगाल इकाई चुनाव कमेटी के अध्यक्ष बबलू महतो को सीटों का आकलन करने के लिए कहा गया है.
उनकी रिपोर्ट मिलते ही अगले सप्ताह चुनाव लड़ने वाली सीटों की घोषणा की संभावना है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव में जदयू ने उत्तर हावड़ा और दिनाजपुर से चुनाव लड़ा था. पार्टी के उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला था. हालांकि, जीत हासिल नहीं हुई थी.
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पश्चिम बंगाल में 295 विधानसभा क्षेत्रों में 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, वर्धमान आदि बिहार से सटे इलाके वाली यह सीटें हैं.
यहां दलित और बिहारियों की संख्या अधिक है. हम पश्चिम बंगाल की विधानसभा में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पहली बार बिहार से बाहर चुनाव लड़ने जा रहा है. चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी 17- 18 फरवरी को कोलकाता का दौरा कर चुके हैं.
Posted By: utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










