बेगूसराय में तेजस कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए किया गया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन

स्टॉलों का निरीक्षण करते डीडीसी आकाश चौधरी

Begusarai News : बेगूसराय के इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप इंडिया के तेजस कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया गया प्रोत्साहित.

विज्ञापन

Begusarai News : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया की ओर से स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को बेगूसराय में तेजस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय अश्विनी कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने लगाए स्टॉल

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने उद्यमियों के उत्पादों एवं कार्यों की सराहना की. प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत नाज टेक्सटाइल्स की ओर से वस्त्र उत्पाद प्रदर्शित किए गए. वहीं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत ‘खुशी हनी’ के शहद और ‘प्रिमिक्स आइसक्रीम’ सहित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत गौरव रेडिमेड गारमेंट्स, पारंपरिक मिथिला पेंटिंग एवं सिक्की कला से निर्मित कलाकृतियों समेत विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया.

उद्यमिता के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने उद्योग विभाग के माध्यम से स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में हो रही प्रगति की सराहना की. उन्होंने युवा उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से उद्यमिता के विकास के लिए हरसंभव सहयोग एवं सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी. भूमि आवंटन, विधि-व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मामलों में भी प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही गई.

स्थानीय संसाधनों से रोजगार सृजन पर जोर

पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाला समय उद्यमिता और नवाचार का है. युवाओं एवं भावी उद्यमियों को पूर्ण निष्ठा, लगन, धैर्य एवं कठोर परिश्रम के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं प्रतिभाओं का उपयोग कर युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं.

सफल स्टार्टअप संस्थापकों ने साझा की अपनी कहानी

कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप के संस्थापकों ने अपनी प्रेरक यात्रा एवं सफलता की कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि सफलता रातों-रात नहीं मिलती, बल्कि निरंतर मेहनत, धैर्य, नवाचार और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता के बल पर किसी उद्यम को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने युवाओं को असफलताओं से सीख लेते हुए लगातार प्रयास करने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्रों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभुक उद्यमियों के साथ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. प्रतिभागियों को स्टार्टअप, स्वरोजगार, नवाचार एवं सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.

जिला उद्योग केंद्र ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, बेगूसराय की ओर से सभी अतिथियों, उद्यमियों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना रहा.

Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन