बेगूसराय: नावकोठी में 22 नवंबर से चलेगा पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान, दल कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेते दल कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावकोठी में 22 नवंबर से शुरू होने वाले 5 दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारी. नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना प्राथमिकता.

विज्ञापन

Polio Eradication Campaign: पीएचसी नावकोठी में 22 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को दल कर्मियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने की.

विज्ञापन

नवजात शिशुओं को दो बूंद दवा पिलाना प्राथमिकता

कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने उपस्थित दल कर्मियों को पोलियो अभियान के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस अभियान में नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर प्रतिरक्षित करना पहली प्राथमिकता है. कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान नवजात शिशुओं को चिह्नित कर उन्हें प्रतिरक्षित करना सभी कर्मियों का पहला दायित्व है.

उन्होंने पुराने नवजात शिशुओं सहित पांच वर्ष तक के सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाने और प्रतिरक्षित करने के तरीके बताए.

गली-मोहल्लों से लेकर ईंट भट्ठों तक चलेगा अभियान

मुकेश कुमार ने अभियान के दौरान नवजात शिशु पुस्तिका, पी टेलीशीट और एक्स टेलीशीट भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने दल कर्मियों को गली-मोहल्लों, स्कूलों, ईंट भट्ठों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर वहां मौजूद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया.

कार्यशाला में बीसीएम उषा कुमारी, लेखापाल राजीव कुमार, बीएमईए संदीप चंद्र सहित अभियान से जुड़े दल कर्मियों ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन