बरौनी स्टेशन पर शातिर अपराधी गिरफ्तार, 18 आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में था फरार

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ पुलिस गिरफ्तार अपराधी के साथ | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : आरपीएफ और एसटीएफ ने बरौनी जंक्शन से उड़ीसा के शातिर अपराधी प्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया. उस पर 18 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा के राउरकेला निवासी एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी बेगूसराय एसटीएफ टीम के सहयोग से बुधवार की देर शाम की गयी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के प्लांटसाइट थाना क्षेत्र के गोपालवंशु गांव निवासी उमेश पासवान के करीब 34 वर्षीय पुत्र प्रकाश पासवान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2016 से अब तक आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 संगीन मामलों में वांछित था.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन में आने की मिली थी गुप्त सूचना

वरीय अधिकारियों से आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा में वांछित एक अपराधी, जिस पर 17 से अधिक मामले दर्ज हैं, ट्रेन संख्या 19483 से यात्रा कर रहा है. सूचना के आधार पर आरपीएफ बरौनी के प्रभारी निरीक्षक लोकेश साव ने स्टाफ और बेगूसराय एसटीएफ टीम के साथ बरौनी स्टेशन पर निगरानी शुरू की.

बी-1 कोच से पकड़ा गया आरोपी

ट्रेन संख्या 19483 के बरौनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रात करीब 8 बजे पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित कोच को घेरकर जांच की. इस दौरान बी-1 कोच से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. वह पुलिस को प्राप्त फोटो से मिल रहा था. पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश पासवान बताया. उसके पिता का नाम जमीरा पासवान और पता गोपाबंधु, पाली वार्ड संख्या 24, थाना प्लांटसाइट, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा बताया गया.

लुकआउट नोटिस और वारंट भी था जारी

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, राउरकेला के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. इसके अलावा एसडीजीएम की ओर से उसके खिलाफ वारंट भी जारी था. आरोपी के खिलाफ ओडिशा के रघुनाथपाली थाना में केस संख्या 492/2026 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

आईफोन और 18,390 रुपये नकद बरामद

हिरासत में लिये गये आरोपी के पास से एक आईफोन 17 प्रो, 18,390 रुपये नकद और एक साधारण टिकट संख्या एआइएल 49925172 तथा ईएफटी संख्या एच 281676 बरामद किया गया. आरोपी को आरपीएफ पोस्ट बरौनी में रखा गया और इसकी सूचना संबंधित वरीय अधिकारियों को दी गयी.

राउरकेला पुलिस को सौंपा गया आरोपी

आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इसके बाद राउरकेला पुलिस टीम के बरौनी पहुंचने पर 27 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी प्रकाश पासवान को सुरक्षित रूप से ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया गया. आगे की कार्रवाई राउरकेला पुलिस द्वारा की जाएगी.

Also Read : रक्षाबंधन पर औरंगाबाद के बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति जताया सम्मान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन