Begusarai Crime News: चचेरे भाई के प्यार में पागल युवती ने की आत्महत्या, शादी के लिए नहीं मान रहे थे परिजन

Updated:
विज्ञापन

Begusarai Crime News

Begusarai Crime News: चचेरे भाई के प्यार में पागल एक युवती ने आत्महत्या कर ली है. परिजनों ने उसकी शादी दूसरे जगह कर दी थी, इसके बावजूद वह भाई के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी. लेकिन, यह रिश्ता परिजनों को मंजूर नहीं था. इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को उसके चचेरे भाई से ही प्यार हो गया. लोगों ने युवती की शादी कहीं और करा दी. इसके बावजूद वह उसके संपर्क में रही. जब परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो युवती ने आत्महत्या कर ली. दरअसल, दोनों भाई-बहन कोचिंग क्लास के दौरान करीब आए थे. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम बढ़ गया. जब घरवालों को इस बात की खबर लगी तो इज्जत बचाने के लिए शिल्पी की शादी दिल्ली मे रहने वाले एक युवक से करा दी. परिवार को यह लगा कि शादी के बाद सबकुछ ठीक हो जायेगा. पर इसके बाद भी शिल्पी अपने चचेरे भाई के संपर्क मे रही और लगातार उससे मोबाइल पर बातचीत करती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

घरवालों के विरोध पर कर ली आत्महत्या

जब शिल्पी के पति को इस बात की भनक लगी तो उसने शिल्पी को मायके भेज दिया. शिल्पी अपने चचेरे भाई से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया. इस बात से नाराज होकर शिल्पी ने आत्महत्या कर ली. मृतका के भाई ने अपने चचेरे भाई पर शिल्पी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला बेगूसराय ��े ओमल थाना क्षेत्र के पपरौर गांव का है. मृतका की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव निवासी मंगल पंडित की पुत्री शिल्पी कुमारी के रूप में की गई है.

हादसे की दूसरी खबर भी पढ़ें

बिहार के बेतिया-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बारीटोला रेलवे गुमटी के पास डाउन मेमो ट्रेन से कटकर तीन छात्रों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान फुरकान अली, हबीबुल्लाह उर्फ समीर आलम, और मो. सद्दाब के रूप में की गई है. तीनों संत कोलंबस स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र थे. तीनों मृतक छात्र इस साल मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले थे. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि तीनों छात्र ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेल रहे थे. ईयरफोन लगाने की वजह से उन्हें ट्रेन के आने और हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए. घटना करीब 4:20 बजे की है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन मुजफ्फरपुर से आ रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन