बलिया : सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र विवेक ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दियारा के पहाड़पुर, हुसैना, मिर्जापुर, कस्बा, लाल दियारा, जगदीशपुर गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना. उक्त गांवों के विपिन कुमार महतो, बबलू कुमार, विकास कुमार महतो, राजाराम यादव, अमति कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, गिरीश कुमार महतो, छोटे लाल महतो, अशोक महतो, सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि क्षेत्र के लोग भीषण बाढ़ से आज भी पीड़ित हैं.
BREAKING NEWS
बाढ़ पीड़ितों को जल्द राहत सामग्री देने की मांग की
बलिया : सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र विवेक ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दियारा के पहाड़पुर, हुसैना, मिर्जापुर, कस्बा, लाल दियारा, जगदीशपुर गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना. उक्त गांवों के विपिन कुमार महतो, बबलू कुमार, विकास कुमार महतो, राजाराम यादव, अमति कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, […]
सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली अनुदान की राशि अब तक नहीं दी गयी है. वहीं किसानों को फसल क्षतिपूर्ति भी नहीं मिला है.
विवेक ने जिलाधिकारी से बाढ़ पीड़ितों को अविलंब बाढ़ राहत एवं किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement