थानाध्यक्ष के अनुसार जमीन विवाद में सिकंदर की हत्या हुई थी
Advertisement
हॉकर हत्याकांड के मुख्य शूटर ने किया सरेंडर
थानाध्यक्ष के अनुसार जमीन विवाद में सिकंदर की हत्या हुई थी आरोपितों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलायी जायेगी नावकोठी : छतौना गांव निवासी हॉकर सिकंदर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर रूपेश कुमार सिंह ने पुलिस की दबिश में आकर शनिवार को बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज […]
आरोपितों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलायी जायेगी
नावकोठी : छतौना गांव निवासी हॉकर सिकंदर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर रूपेश कुमार सिंह ने पुलिस की दबिश में आकर शनिवार को बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए नावकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी व दबिश के कारण हत्या के चारों नामजद जेल जा चुके हैं. ज्ञात हो कि पुलिसिया दबिश के कारण 17 नवंबर को मास्टर माइंड रूपेश सिंह के पिता मनोज कुमार सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसे कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया था. इससे पूर्व 15 नवंबर को इस हत्याकांड के
नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. ज्ञात हो कि 13 नवंबर की सुबह अपराधियों ने हॉकर सिकंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. थानाध्यक्ष के अनुसार जमीन विवाद में सिकंदर की हत्या हुई थी. आरोपितों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलायी जायेगी. इसके लिये पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय से आग्रह किया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement