18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कर्मचारियों के बदौलत ही निगम अपने मुहिम में हुआ कामयाब : मेयर

कर्मचारियों के बदौलत ही निगम अपने मुहिम में हुआ कामयाब : मेयरतसवीरतसवीर-20,21-मेयर का सम्मान करते कर्मचारी व उपस्थित लोग निगम कर्मचारी संघ ने किया मेयर का सम्मान बेगूसराय (नगर). कर्मचारियों के बदौलत ही आज बेगूसराय नगर निगम कामयाबी की ओर अग्रसर हुआ है. इस मेहनत व लगन के साथ कर्मचारियों ने निगम की तरक्की में […]

कर्मचारियों के बदौलत ही निगम अपने मुहिम में हुआ कामयाब : मेयरतसवीरतसवीर-20,21-मेयर का सम्मान करते कर्मचारी व उपस्थित लोग निगम कर्मचारी संघ ने किया मेयर का सम्मान बेगूसराय (नगर). कर्मचारियों के बदौलत ही आज बेगूसराय नगर निगम कामयाबी की ओर अग्रसर हुआ है. इस मेहनत व लगन के साथ कर्मचारियों ने निगम की तरक्की में हाथ बढ़ाया है हम उन्हें दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. एक समय था जब बेगूसराय नगर निगम को नरक निगम की संज्ञा देते थे. आज हम अपने कर्मचारियों के बदौलत इस उपलब्धि को हासिल कर पाये हैं. उक्त बातें रतनपुर में अपने सम्मान में निगम कर्मचारियों के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बेगूसराय नगर निगम के मेयर संजय सिंह ने कहीं. इस मौके पर मेयर ने कर्मचारियों से अपील की कि आनेवाले वर्ष 2016 में भी आप सभी कर्मचारी उसी अंदाज से निगम की सेवा करेंगे. मेयर ने कहा कि अगर निगम के कर्मचारियों व आम लोगों का सहयोग इसी तरह से मिलता रहेगा, तो हम बेगूसराय नगर निगम को मॉडल निगम के रू प में प्रस्तुत करेंगे. इस मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह एवं मंत्री दिलीप मल्लिक के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों ने मेयर का चादर व बुके से जोरदार सम्मान किया. इससे पूर्व निगम के सभी कर्मचारी नगर निगम से बैंड-बाजे के साथ निकल कर मेन रोड होते हुए रतनपुर स्थित मेयर के आवास पर पहुंचे और सम्मान समारोह का आगाज किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें