21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रम कल्याण दिवस का आयोजन

श्रम कल्याण दिवस का आयोजन बेगूसराय (नगर). श्रम संसाधन विभाग, बेगूसराय द्वारा आइटीआइ के प्रांगण में श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न प्रखंडों के श्रमिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में श्रम विभाग के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें प्रवासी मजदूर, दुर्घटना अनुदान योजना, बिहार शताब्दी […]

श्रम कल्याण दिवस का आयोजन बेगूसराय (नगर). श्रम संसाधन विभाग, बेगूसराय द्वारा आइटीआइ के प्रांगण में श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न प्रखंडों के श्रमिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में श्रम विभाग के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. इसमें प्रवासी मजदूर, दुर्घटना अनुदान योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार योजना, बीड़ी आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक राजेश रंजन प्रसाद ने की़ उद्घाटन श्रम अधीक्षक(सामान्य) मनीष कुमार एवं आइआइटी के प्राचार्य विकास रजक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस मौके पर ललिता कुमरी, नीरज कुमार, मदन कुमार, पूनम कुमारी, पवन कुमार, वीणा झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें