नि:शक्त से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी मनचले ने खेत में ले जाकर की छेड़खानी, घटना से लोगों में आक्रोश बरौनी. तेघड़ा थाना क्षेत्र के जयंती ग्राम बिसौआ गांव में रविवार को गांव के ही एक मनचले ने ईंट-भट्ठा चिमनी के निकट सुनसान जगह पर हल्दी की खेत में ले जाकर 18 वर्षीय एक गूंगी लड़की के साथ पहले छेड़खानी की. नि:शक्त की बेबसी का फायदा उठाकर उसे जबरदस्ती अर्द्धनग्न कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. घटना के संबंध में पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत पर तेघड़ा थाना में कांड संख्या 368/15 के तहत छेड़खानी व दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. तेघड़ा के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता तीन-चार महीने पूर्व कहीं से भटकते हुए बिसौआ गांव आयी थी और रामदास पासवान की मुंह बोली बेटी बन कर उसके घर में रह रही थी. रविवार को वह चिमनी पर अपने पिता से मिल कर घर जा रही थी. इस दौरान गांव के ही एक मनचले ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म और छेड़खानी का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाश ने लड़की के साथ मारपीट भी की. बाद में आरोपित युवक लड़की को धमकी देते हुए फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया गया है. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है. रातगांव पंचायत के जयंती ग्राम बिसौआ गांव में गूंगी लड़की के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की प्रयास की घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
BREAKING NEWS
नि:शक्त से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी
नि:शक्त से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी मनचले ने खेत में ले जाकर की छेड़खानी, घटना से लोगों में आक्रोश बरौनी. तेघड़ा थाना क्षेत्र के जयंती ग्राम बिसौआ गांव में रविवार को गांव के ही एक मनचले ने ईंट-भट्ठा चिमनी के निकट सुनसान जगह पर हल्दी की खेत में ले जाकर 18 वर्षीय एक गूंगी लड़की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement