18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

युवराज होटल के मालिक भाजपा में शामिल

बेगूसराय(नगर). जीरो माइल स्थित जिले के सबसे बड़े युवराज डीलक्स होटल के मालिक प्रमोद सिंह भाजपा में शामिल हो गये. केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने श्री सिंह को माला पहना कर स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रमोद सिंह के पार्टी में आने से पार्टी का संगठन और […]

बेगूसराय(नगर). जीरो माइल स्थित जिले के सबसे बड़े युवराज डीलक्स होटल के मालिक प्रमोद सिंह भाजपा में शामिल हो गये. केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने श्री सिंह को माला पहना कर स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रमोद सिंह के पार्टी में आने से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू, वशिष्ठ नारायण सिंह, जयराम दास,मृत्युंजय वीरेश, बीहट नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, बरौनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फुलेना राय, कृष्णनंदन सिंह, रामविलास सिंह, भोला सिंह, प्रेम झा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें