Advertisement
बलवंत के बदले गिरफ्तार हुआ यशवंत
बेगूसराय(कोर्ट) : न्यायिक दंडाधिकारी देवप्रिय कुमार के न्यायालय में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब आत्मसमर्पण करने आये आरोपित को पता चला कि उसकी जगह पहले से ही कोई अन्य व्यक्ति जेल जा चुका है. विदित हो कि बछवाड़ा थाने के नारेपुर निवासी राजकुमार यादव ने मनोज यादव, बलवंत यादव व यशवंत यादव […]
बेगूसराय(कोर्ट) : न्यायिक दंडाधिकारी देवप्रिय कुमार के न्यायालय में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब आत्मसमर्पण करने आये आरोपित को पता चला कि उसकी जगह पहले से ही कोई अन्य व्यक्ति जेल जा चुका है. विदित हो कि बछवाड़ा थाने के नारेपुर निवासी राजकुमार यादव ने मनोज यादव, बलवंत यादव व यशवंत यादव के विरुद्ध प्राणघातक हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इस मामले में बछवाड़ा थाने के सहायक अवर निरीक्षक शशिशंकर सिंह ने यशवंत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो वास्तव में बलवंत यादव था. सूचक को जब इसकी जानकारी हुई कि यशवंत यादव को जेल भेज दिया गया है, मगर यशवंत यादव बाहर घूम रहा है. इसके बाद उसने इसकी जानकारी न्यायालय को दी. ज्ञापन में यशवंत यादव की गिरफ्तारी पर उसके पिता पहचानकर्ता नागो यादव,भाई कैलाश यादव के हस्ताक्षर हैं.
सवाल यह है कि आरोपित के पिता और भाई ने किस परिस्थिति में बलवंत को यशवंत कहा. न्यायालय ने बछवाड़ा थानाध्यक्ष से इस बाबत प्रतिवेदन मांगा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया यशवंत यादव है या बलवंत यादव. अगर गिरफ्तार आरोपित बलवंत यादव है तो किस परिस्थिति में बलवंत यादव को यशवंत यादव बना कर जेल भेजा गया. हालांकि, गिरफ्तार बलवंत यादव भी इस कांड में नामजद आरोपित है. मामले का खुलासा पुलिस प्रतिवेदन आने के बाद ही हो पायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement