18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आक्रोशित किसानों ने डीएम का किया घेराव

सहार : जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल धान खरीद की गति में तेजी लाने को लेकर आज दूसरे दिन भी सहार धान क्रय केंद्र सहित कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां सहार में निरीक्षण के दौरान आक्रोशित किसानों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. बता दें कि सहार धान क्रय केंद्र पर गोदाम […]

सहार : जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल धान खरीद की गति में तेजी लाने को लेकर आज दूसरे दिन भी सहार धान क्रय केंद्र सहित कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां सहार में निरीक्षण के दौरान आक्रोशित किसानों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. बता दें कि सहार धान क्रय केंद्र पर गोदाम की किल्लत के कारण धान खरीद का काम बंद है फिर भी प्रति दिन पच्चीस से तीस ट्रैक्टर धान की खरीद किया जा रहा है, जिससे स्थानीय किसान एवं पैक्स अध्यक्ष में आक्रोश व्याप्त है.
जिलाधिकारी की आने की खबर सुनते ही आक्रोशित किसान प्रखंड मुख्यालय पहुंच जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया, जो जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद शांत हुआ. आक्रोशित किसान घनश्याम राय, बीके सिंह, रवींद्र राय, ब्रजेश कुमार, भेला कुमार, बबलू कुमार ने डीएम पंकज कुमार पाल को धान खरीद में हो रही धांधली के संबंध में जानकारी दी तथा बिचौलियों एवं स्थानीय प्रशासन की मिली भगत पर रोक लगाने की मांग की.
वहीं जिप सदस्य मीना कुमारी ने डीएम से सीओ इंद्रवंश राय को हटाने की मांग की. जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल ने किसानों की समस्या को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में स्थित गोदामों में धान क्रय करने की बात कही. उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी को मुदफरपुर गोदाम की व्यवस्था को देखते हुए वहां धान खरीद करने की आदेश निर्गत किये.
केंद्रों पर बिचौलिया हावी : चरपोखरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी के धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों का दबाव बढ़ता जा रहा है. पैक्स सहित विभिन्न माध्यमों से बिचौलिया धान खरीद बिक्री में सक्रिय हो गये हैं. कमीशन के बल पर बिचौलिये किसानों की धान खरीदारी से आगे हो गये हैं. किसान धान की खरीदारी के लिए पैक्स सहित विभिन्न एजेंसियों का चक्कर लगा रहे हैं.
सहार संवाददाता के अनुसार सहार पंचायत के किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद के मामले में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए अंचलाधिकारी को एक आवेदन दिया है. किसान अशोक कुमार,योगेंद्र सिंह,उमेश राम,बबन सिंह,अजय सिंह,राणाप्रताप सिंह,राजेंद्र सिंह सहित कई किसानों ने अंचलाधिकारी को लिखित तौर पर बताया कि सहार पैक्स अध्यक्ष मधुकर प्रसाद द्वारा किसानों से उचित मूल्य पर धान की खरीद नहीं की जा रही है.
किसानों को 1660 की जगह 13 सौ रुपया भुगतान किया जा रहा है.वही अशोक कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के द्वारा बाहर से धान की खरीद की जा रही है और सहार के किसान के नाम पर धान बेचा जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें