18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कार्यकर्ता ही हमारी ताकत : विनय

मोख्यितियारपुर पंचायत में चला लोजपा का सदस्यता अभियान तस्वीर-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष तस्वीर-6भगवानपुर. राज्य में भाजपा-लोजपा-रालोसपा गंठबंधन की ही सरकार बनेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा. कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं. उक्त बातें लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने क्षेत्र की मोख्यितियारपुर पंचायत के वासूटोल कविया गांव में […]

मोख्यितियारपुर पंचायत में चला लोजपा का सदस्यता अभियान तस्वीर-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष तस्वीर-6भगवानपुर. राज्य में भाजपा-लोजपा-रालोसपा गंठबंधन की ही सरकार बनेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा. कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं. उक्त बातें लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने क्षेत्र की मोख्यितियारपुर पंचायत के वासूटोल कविया गांव में लोजपा के सदस्यता अभियान में कहीं. उन्होंने कहा कि जिले सहित बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सांगठनिक ढांचा को मजबूत किया जायेगा. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के तहत काटी गयी रसीद की अधकटी जल्द जमा करने का निर्देश दिया. प्रखंड अध्यक्ष को पंचायत व प्रखंड कमेटी का शीघ्र गठन करने को कहा. इस अवसर पर करीब सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें विपिन सिंह, गोविंद कुमार, राजेश पासवान,मधुकर सिंह आदि शामिल हैं. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता चंदन, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, सिकंदर महतो आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें