गांजा पीने नहीं जाने पर युवक के साथ की मारपीट

गांजा पीने नहीं जाने पर युवक के साथ की मारपीट
शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदपैय गांव में एक युवक के साथ मारपीट की गयी है. घटना के बाद परिजनों ने जख्मी युवक रोहित चौधरी पिता जितेंद्र कुमार चौधरी को इलाज के लिए शंभुगंज सीएचसी में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रोहित चौधरी बहियार की तरफ जा रहा था. जहां पूर्व से ही गांजा पी रहे दो युवक ने उसे भी गांजा पीने के लिए बुलाया. जब वह नहीं गया तो आक्रोशित मनीष कुमार मिश्रा सहित दो लोगों ने रोहित के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. आरोपी मनीष कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




