सब्जी खरीदने के दौरान शराबी ने की सब्जी विक्रेता वृद्धा की हत्या, हत्यारे की तलाश में पुलिस

Updated:
विज्ञापन

बांका: धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौंधा-जोठा पंचायत के बिरनियां गांव में लकड़ी के मोटे डंठल से सिर पर वार कर एक वृद्धा की हत्या कर दी गयी. घटना रविवार की दोपहर की है. मृतका 65 वर्षीय कामो देवी नरेश मंडल की पत्नी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना गांव के स्कूल के समीप की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वृद्ध महिला घूम-घूम कर सब्जी बेचने का काम करती थी

जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला घूम-घूम कर सब्जी बेचने का काम करती थी. सब्जी बेचकर वह अपने घर वापस लौट रही थी कि इसी दौरान सब्जी लेने-देने के क्रम में किसी बात को लेकर गांव के ही बलराम सिंह के पुत्र दिलीप सिंह ने शराब के नशे में वृद्धा के सिर पर लकड़ी के एक मोटे डंठल से वार कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना पाकर धोरैया के प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार, अवर निरीक्षक उमाशंकर सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन