सड़क दुर्घटना में सब्जी व्यवसायी की मौत
गोड्डा पंजवारा मुख्य मार्ग पर गोड्डा जिला अंतर्गत डुमरिया के पास हादसा
पंजवारा. पंजवारा निवासी एक सब्जी व्यवसायी की मौत बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार पंजवारा पुरानी हटिया टोला निवासी शंभू प्रसाद मंडल उर्फ माडू मंडल (65) गोड्डा जिला के पड़रा हटिया से सब्जी बेचकर साइकिल से लौट रहे थे. इसी दौरान गोड्डा पंजवारा मुख्य मार्ग पर गोड्डा जिला अंतर्गत डुमरिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गये. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी मोतिया ओपी थाना पुलिस को दी. इसके बाद घायल अवस्था में सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक शंभू प्रसाद मंडल की चार पुत्रियाें व एक पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया. स्थानीय व्यवसायियों ने घटना पर शोक प्रकट किया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए