45000 रुपये छीनकर झपटमार हुए फरार
महिला छीनतई की शिकार हो गयी
बौंसी. बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला छीनतई की शिकार हो गयी है. घटना बुधवार की है. जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी सुनील मंडल की पत्नी कंचन देवी श्याम बाजार स्थित यूको बैंक की शाखा से 45000 रुपए की निकासी कर बाइक से अपने पति के साथ घर जा रही थी. बताया जाता है कि साहू पोखर जाने वाले मार्ग में दुर्गा मंदिर के समीप पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधी ने महिला के हाथ से झपट्टा मारकर रुपये वाला थैला लेकर फरार हो गये. महिला के शोर करने पर काफी देर तक पीछा करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन अपराधी फरार होने में सफल रहे. घटना के बाद से पति-पत्नी पूरी तरह सदमे में है. दिनदहाड़े इस तरह की घटना होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. मालूम हो कि श्याम बाजार से साहू पोखर जाने वाले दुर्गा स्थान के पास लोगों की अच्छी खासी तादाद रहती है, इसके बावजूद इस तरह की घटना हो जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं. उधर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की पड़ताल की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए