बिना OTP के बैंक खाते से गायब हुए 2.20 लाख रुपये! पासबुक अपडेट कराते ही उड़े डॉक्टर के होश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शंभुगंज में एक ग्रामीण चिकित्सक का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 2.20 लाख रुपये निकाल लिए. जानें इस ठगी का खुलासा कैसे हुआ और कैसे बचें.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका). शंभुगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले जहां ठग लोगों को झांसे में लेकर ओटीपी हासिल करते थे, वहीं अब मोबाइल फोन हैक कर सीधे बैंक खातों में सेंधमारी कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला शंभुगंज बाजार से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से फोनपे के माध्यम से 2.20 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित की पहचान शंभुगंज बाजार निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. घनश्याम शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया. इसके बाद यूको बैंक की शंभुगंज शाखा स्थित उनके बचत खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 2.20 लाख रुपये निकाल लिए.

विज्ञापन

पासबुक अपडेट कराने पहुंचे तो हुआ ठगी का खुलासा

खाते से इतनी बड़ी राशि निकलने के बावजूद डॉ. शर्मा को इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी. ठगी का खुलासा तब हुआ, जब वह बैंक शाखा में रुपये की निकासी और पासबुक अपडेट कराने पहुंचे. खाते का विवरण देखने के बाद उनके होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल बैंक शाखा प्रबंधक को पूरे मामले की जानकारी दी. प्रबंधक की सलाह पर पीड़ित चिकित्सक शंभुगंज थाना पहुंचे और साइबर ठगी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने साइबर थाना बांका भेजा मामला

शंभुगंज थाना से अग्रिम कार्रवाई के लिए पीड़ित चिकित्सक को साइबर थाना बांका भेज दिया गया. मोबाइल हैक कर खाते से 2.20 लाख रुपये निकाले जाने की घटना से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है.

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की है. लोगों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड नहीं करने और बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई है. पुलिस ने यह भी अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मामले में समय रहते कार्रवाई की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन