कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे फार्मासिस्ट

कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे फार्मासिस्ट
बांका: मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर 29 जून से जिले के फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस बाबत जिले के फार्मासिस्टों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की जानकारी दी है. और कहा है कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है.
कहा कि वर्ष 2015 में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं एएनएम की नियुक्ति हुई थी, नियुक्ति के बाद आयुष चिकित्सकों का पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया, लेकिन फार्मासिस्ट एवं एएनएम के पारिश्रमिक में वृद्धि नहीं की गयी. जिससे विभाग का यह फैसला सौतेला जैसा प्रतीत होता है, जिससे हम फार्मासिस्टों में रोष है, और अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है. इस मौके पर सुशील कुणाल, नीरज कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




