ePaper

कालाजार व फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Updated at : 04 Jul 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
कालाजार व फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, बांका के तत्वावधान में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, बांका के तत्वावधान में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला कालाजार एवं फाइलेरिया जैसे जानलेवा रोगों के उन्मूलन के उद्देश्य से ग्रामीण चिकित्सकों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित की गयी. कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार, बीसीएम एवं सीएम सोनिका राय सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहे. कार्यशाला में ग्रामीण चिकित्सकों को कालाजार व फाइलेरिया के लक्षण, उपचार, रोकथाम एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. सीएम सोनिका राय ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा की प्रथम कड़ी होते हैं, इसलिए इनका प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता, समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है. कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय चिकित्सकों को न केवल इन बीमारियों की पहचान करने की विधि सिखाई गयी, बल्कि सरकारी योजनाओं से जुड़कर कैसे आम लोगों को लाभ पहुंचाया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन