झपनिया गांव में बजट का सामूहिक श्रवण, युवा शक्ति आधारित बजट की सराहना

Updated:
विज्ञापन
झपनिया गांव में बजट का सामूहिक श्रवण, युवा शक्ति आधारित बजट की सराहना

भारत सरकार के बजट 2026-27 का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम नगर पंचायत के झपनिया शक्ति केंद्र के अंतर्गत झपनिया गांव में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बौंसी. भारत सरकार के बजट 2026-27 का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम नगर पंचायत के झपनिया शक्ति केंद्र के अंतर्गत झपनिया गांव में आयोजित किया गया. रविवार को कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के सानिध्य में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के बीच जिलाध्यक्ष ने आर्थिक विकास को गति देने वाले और युवा शक्ति को केंद्र में रखकर तैयार किए गए बजट के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का दृढ़ संकल्प है. कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यह बजट हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट प्रस्तुत करता है. साथ ही, इसमें नीतिगत प्रावधानों के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग का ठोस विजन भी शामिल है. मालूम हो की विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो वैश्विक मंच पर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है. जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन