नाबालिक छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक के पिता को मद्रास पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 10:06 PM

विज्ञापन

नाबालिक छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी शिक्षक के पिता को मद्रास पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बौंसी. नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर फरार हुए नियोजित शिक्षक के पिता डहुआ गांव निवासी अलाउद्दीन उर्फ इश्तियाक अंसारी को मद्रास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सब इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी सहित तीन सदस्यीय टीम ने बौंसी थानाध्यक्ष और पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया था.

10 माह पुरानी है घटना

जानकारी के अनुसार करीब 10 माह पूर्व उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहुआ उर्दू के नियोजित शिक्षक सद्दाम अंसारी नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से लेकर फरार हो गया था. घटना 3 जून की है. मामले में छात्र के माता-पिता के द्वारा मद्रास के तिरुपुर जिला के उठुकुलि थाना में इसके लिए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बताया जाता है कि छात्रा विद्यालय में पढ़ने के साथ-साथ शिक्षक के गांव स्थित प्राइवेट कोचिंग में पढ़ती थी. बौंसी बाजार के स्कूल से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा देने के बाद पिता उसे लेकर मद्रास चले गये थे. मद्रास के एक इलाके में वह मस्जिद में इमाम का काम करते हैं. बताया जाता है कि लॉकडाउन के क्रम में कथित शिक्षक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था और उसकी एक सहेली के जरिए बात कर मद्रास पहुंच गया और वहां से उसे लेकर फरार हो गया था. घटना के बाद तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद ईशा ने भी कार्रवाई करते हुए शिक्षक के वेतन पर रोक लगा दी थी और इसकी सूचना भी वरीय पदाधिकारी को दे दी थी. बताया जाता है कि तीन बच्चों का पिता शिक्षक करीब 40 वर्ष का है. जिसने नाबालिग को झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया था. घटना के आठ माह बीत जाने के बाद भी आरोपी शिक्षक ने अब तक जमानत नहीं करायी है और वह फरार चल रहा है. उधर मद्रास के न्यायालय में नाबालिग छात्रा ने 164 के बयान में शिक्षक के पिता को भी आरोपित बनाया है. जिसके आधार पर मद्रास पुलिस ने कार्रवाई कर बौंसी पुलिस की मदद से शिक्षक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बांका न्यायालय में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे अपने साथ ले गयी है. इस संबंध में बौंसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मद्रास पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाया गया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन