चांदन में अवैध रूप से बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

चांदन में अवैध रूप से बालू लोड ट्रैक्टर जब्त
चांदन. एसपी डॉ सत्यप्रकाश व एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के संयुक्त निर्देश पर चांदन थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में चांदन पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉडर से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरनियां पंचायत के गोपडीह गांव निवासी अजित कुमार के द्वारा अवैध ढंग से बालू उत्खनन कर ट्रैक्टर पर लोड कर बिक्री करने ले जाया जा रहा था. उक्त ट्रैक्टर को गुप्त सूचना पर चांदन थाना की पुलिस टीम व खनन विभाग के पदाधिकारियों ने दर्दमारा के निकट से जब्त कर लिया. हालांकि ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




