आग तापने के दौरान वृद्ध महिला जलकर हुई जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 9:09 PM
आग तापने के दौरान वृद्ध महिला जलकर हुई जख्मी
बौंसी. आग तापने के दौरान रविवार को बुजुर्ग वर्षीय महिला गंभीर रूप से जलकर जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बौसी थाना क्षेत्र के गोरगम्मा गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर दास की 72 वर्ष पत्नी फुदनी देवी ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी. इसी बीच आग कपड़े में लग गयी. आस-पड़ोस के लोगों को चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो घर में जाकर आग से वृद्ध महिला को बचाने का काम किया गया. बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. जख्मी महिला को परिजन द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोहित सिन्हा के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. चिकित्सक ने बताया कि महिला 18 से 20 प्रतिशत तक जल चुकी है. जख्मी महिला के पुत्र निर्मल दास ने बताया कि घटना के वक्त वे और उसका बड़ा भाई बहियार में धान काटने गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










