मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में त्वरित कार्रवाई पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मंदार पर्वत छेड़खानी कांड: उत्कृष्ट अनुसंधान और गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष चंदन कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंदार पर्वत पर युवती से छेड़छाड़ के मामले में पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को त्वरित अनुसंधान और गिरफ्तारी के लिए एसपी ने सम्मानित किया. कार्रवाई से पुलिस पर बढ़ा भरोसा.

विज्ञापन

पंजवारा (बांका). सुप्रसिद्ध मंदार पर्वत पर युवती के साथ छेड़छाड़ और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने के मामले में त्वरित अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को सम्मानित किया गया. बांका एसपी अमितेश कुमार ने मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की.

विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले के उद्भेदन और कार्रवाई के लिए गठित विशेष पुलिस टीम में पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को भी शामिल किया गया था. उन्होंने मामले के अनुसंधान में तत्परता और गंभीरता के साथ काम किया. पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गयी और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करायी गयी. संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के प्रयास की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की.

त्वरित कार्रवाई से बढ़ा पुलिस पर भरोसा

मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना का शीघ्र उद्भेदन हुआ और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में भी मदद मिलती है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार के कार्य को देखते हुए एसपी अमितेश कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.

गंभीर और महिला संबंधी अपराधों में तेजी से कार्रवाई का निर्देश

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी अमितेश कुमार ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को गंभीर और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित अनुसंधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने को कहा. पुलिस पदाधिकारियों को मामलों की जांच में गंभीरता बरतने और कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

सम्मान मिलने पर थानाध्यक्ष ने जताया आभार

प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर मामले में की गयी कार्रवाई को लेकर मिले सम्मान पर खुशी जतायी. मासिक अपराध गोष्ठी में त्वरित अनुसंधान और गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन