कोतवाली में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पर हर्ष

Updated:
विज्ञापन

कोतवाली चौक पर लगभग एक करोड़ 30 लाख की लागत से बीएमएसआइसीएल पटना द्वारा उपलब्ध कराये गये मॉडल डीपीआर की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा दी गयी है

विज्ञापन

बांका/रजौन. प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को अब और बल मिलेगा. प्रखंड क्षेत्र के अमहारा हरचंडी पंचायत के कोतवाली चौक पर लगभग एक करोड़ 30 लाख की लागत से बीएमएसआइसीएल पटना द्वारा उपलब्ध कराये गये मॉडल डीपीआर की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा दी गयी है, जो टेंडर की प्रक्रिया में है. इसकी जानकारी राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने पत्र जारी कर दी है. इधर कोतवाली में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिलने पर पंचायत के मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, सरपंच राजीव कुशवाहा, पंचायत समिति प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, अविनाश कुमार उर्फ चिक्कू, रामप्रवेश यादव, अशोक हरिजन, प्रीतम शर्मा, संजय चंद्रवंशी, दीपक कुशवाहा, अमित यादव, पवन तांती, मुनेश्वर तांती, शुकदेव राव, कपिलदेव राव, बिपिन सिंह, रामविलास सिंह, कमलकिशोर झा आदि ने खुशी जाहिर की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन