शहर के व्यस्त इलाकों में तेज रफ्तार ट्रकों से परेशानी

बांका : शहर में इन दिनों नो इंट्री के नियमों का पालन सख्ती से नहीं किया जा रहा है. रात के 8 बजते ही शहर की सड़कों पर ट्रकों का आवागमन आरंभ हो जा रहा है. जबकि रात के नौ बजे के बाद ट्रकों का नो इंट्री समाप्त होता है. यानि रात के नाै बजे […]
बांका : शहर में इन दिनों नो इंट्री के नियमों का पालन सख्ती से नहीं किया जा रहा है. रात के 8 बजते ही शहर की सड़कों पर ट्रकों का आवागमन आरंभ हो जा रहा है. जबकि रात के नौ बजे के बाद ट्रकों का नो इंट्री समाप्त होता है. यानि रात के नाै बजे से लेकर सुबह के 8.30 बजे तक शहर में नो इंट्री लागू नहीं रहता है. इस अवधि के दौरान ही शहर में ट्रकों का परिचालन होना है. लेकिन यहां नो इंट्री के बावजूद रात के 8 बजे बाद से ही ट्रकों का शहर में प्रवेश होना शुरू हो जाता है.
ऊपर से ट्रकों की रफ्तार ने शहरवासी का जीना मुहाल कर दिया है. ट्रकों के तेज रफ्तार एवं उनकी तेज ध्वनी से कटोरिया रोड एवं पुरानी बस स्टेंड रोड के किनारे रहने वाले आम शहरी का रात बड़ी मुश्किल से गुजरता है. इन शहरवासियों के घर में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को ट्रकों की शोर से प्रतिदिन दो चार होना पड़ रहा है. साथ ही सदर अस्पताल में मौजूद रोगियों पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है. उधर ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण आम शहरी बाजार में निकलने से भी परहेज करने लगे है. प्रतिदिन ऐसा नजारा शहर के गांधी चौक, शिवाजी चौक, अजाद चौक, शास्त्री चौक, विजयनगर चौक, सदर अस्पताल चौक आदि पर देखने को मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




