पॉकेटमार को महिला ने दबोचा

कटोरिया : कटोरिया चौक पर सरस्वती पूजा की भीड़ के बीच एक महिला के थैले से पॉकेटमार गिरोह ने पर्श उड़ा लिया. पीडि़त महिला नीतू देवी पति सुनील दास ग्राम तेलंगवा ने साहस का परिचय देते हुए एक बाल पॉकेटमार को दबोच लिया. जबकि उसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा. पकड़ाये पॉकेटमार ने […]
कटोरिया : कटोरिया चौक पर सरस्वती पूजा की भीड़ के बीच एक महिला के थैले से पॉकेटमार गिरोह ने पर्श उड़ा लिया. पीडि़त महिला नीतू देवी पति सुनील दास ग्राम तेलंगवा ने साहस का परिचय देते हुए एक बाल पॉकेटमार को दबोच लिया. जबकि उसका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा. पकड़ाये पॉकेटमार ने अपना नाम पंकज कुमार ग्राम बेरधनियां बताया है. जबकि भागने वाले साथी का नाम कुमोद कुमार बताया गया है. घटना की सूचना के बाद कटोरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची.
पुलिस मौके से पकड़ाये आरोपित पॉकेटमार व पीडि़त महिला से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर छानबीन में जुट गयी है. पीडि़त महिला नीतू देवी ने बताया कि उसके गायब पर्श में दो-तीन सौ रूपये के अलावा आधार कार्ड, वोटर आइकार्ड, बैंक पासबुक आदि रखा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




