22 माह बाद सड़क हादसे की प्राथमिकी हुई दर्ज

कटोरिया : कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर आरपत्थर मोड़ पर बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत मामले में बाईस माह बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृत युवक मुकेश कुमार (34वर्ष) के पिता विवेकानंद शर्मा ग्राम खानपुर माल थाना बाथ जिला भागलपुर के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज हुआ है. […]
कटोरिया : कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर आरपत्थर मोड़ पर बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत मामले में बाईस माह बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृत युवक मुकेश कुमार (34वर्ष) के पिता विवेकानंद शर्मा ग्राम खानपुर माल थाना बाथ जिला भागलपुर के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज हुआ है. जिसमें उसने बताया है कि घटना के दिन ही बांका पुलिस को फर्द बयान दिया था. लेकिन तकनीकी व्यवधान के कारण फर्द बयान कटोरिया थाना नहीं पहुंच सका.
जिससे मामला दर्ज होने में देरी हुई. गत छह मार्च 2015 को मुकेश कुमार बाइक द्वारा अपने साढ़ु बबलू कुमार ग्राम मानसी थाना खगडि़या के साथ कटोरिया के तीनडोभा से वापस धोरैया जा रहे थे. आरपत्थर मोड़ पर बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी. जिसमें मुकेश व बबलू घायल हुए थे. बांका सदर अस्पताल में मुकेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




