आठ से चालू हो जायेगा मॉडल बॉयो टॉयलेट

बांका : महामहिम राष्ट्रपति के लिए पीएचइडी विभाग द्वारा विशेष तौर पर मंगाया गया बॉयो टाॅयलेट का उपयोग अब समाहरणालय कर्मी करेंगे. जानकारी के अनुसार अत्याधुनिक राज्य का पहला बॉयो टॉयलेट विभाग ने राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंगाया था जो टॉयलेट बौंसी के गुरुधाम में लगाया जाने वाला था लेकिन अचानक महामहिम का […]
बांका : महामहिम राष्ट्रपति के लिए पीएचइडी विभाग द्वारा विशेष तौर पर मंगाया गया बॉयो टाॅयलेट का उपयोग अब समाहरणालय कर्मी करेंगे. जानकारी के अनुसार अत्याधुनिक राज्य का पहला बॉयो टॉयलेट विभाग ने राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंगाया था जो टॉयलेट बौंसी के गुरुधाम में लगाया जाने वाला था लेकिन अचानक महामहिम का कार्यक्रम रद्द हो जाने से यह बॉयो टॉयलेट अब जिला समाहरणालय परिसर में लगाया गया है.
जिसका विधिवत उद्घाटन आगामी 8 दिसंबर को किया जायेगा. उम्मीद की जा रही है कि इस टॉयलेट का उद्घाटन दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकाश चौधरी एवं जिला प्रशासन संयुक्त रूप से करेंगे. इस संबंध में पीएचइडी कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में लगाया जा रहा यह टॉयलेट अत्याधुनिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




