यहां शौचालय है पर स्कूल का भवन नहीं

शंभुगंज : बेहतर शिक्षा के सरकारी दांवों के बीच एक स्कूल सवाल बनकर खड़ा है. बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय पीपरा(मुशहरी टोला) असुविधाओं से जूझ रहा है. इस स्कूल में लाखों की लागत से शौचालय तो बनाया गया है लेकिन इस विद्यालय को अपना भवन नहीं है. जानकारी के अनुसार […]
शंभुगंज : बेहतर शिक्षा के सरकारी दांवों के बीच एक स्कूल सवाल बनकर खड़ा है. बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय पीपरा(मुशहरी टोला) असुविधाओं से जूझ रहा है. इस स्कूल में लाखों की लागत से शौचालय तो बनाया गया है लेकिन इस विद्यालय को अपना भवन नहीं है. जानकारी के अनुसार शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के भरतशिला पंचायत अंतर्गत यह विद्यालय है जो पिछले कई साल से भवन के लिए तरस रहा है.
जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में शत-प्रतिशत महादलित के बच्चे ही शिक्षा ग्रहण करते हैं. भवन का आभाव झेल रहे इस विद्यालय में एनटीपीसी की ओर से 2.5 लाख की लागत से दो शौचालय का निर्माण कराया गया है. वहीं आज तक विद्यालय का भवन निर्माण नहीं कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










