भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर संभल कर चलें

बांका : भागलपुर से बांका व झारखंड के देवघर, दुमका व गोड्डा जाने के लिए मुख्य सड़क पर चलने के पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान हो जाएं. इस मार्ग पर फ्री में बीमारियां मिल रही हैं क्योंकि मार्ग की स्थित बद से बदतर हो गयी है. यह मार्ग यानी स्टेट हाइवे 19 अब गड्ढ़ों […]
बांका : भागलपुर से बांका व झारखंड के देवघर, दुमका व गोड्डा जाने के लिए मुख्य सड़क पर चलने के पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान हो जाएं. इस मार्ग पर फ्री में बीमारियां मिल रही हैं क्योंकि मार्ग की स्थित बद से बदतर हो गयी है. यह मार्ग यानी स्टेट हाइवे 19 अब गड्ढ़ों में तब्दील हो चुका है. इस सड़क से चारों ओर धूल की चादर फैली रहती है.
बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे 19 की स्थिति अब इस कदर हो चुकी है कि इस मार्ग से जो गुजरेंगे वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. इस मार्ग पर अब कहीं भी पक्की सड़क नहीं बची है. सभी स्थानों पर अब बड़े-बड़े गड्ढ़े हो चुके हैं. गड्ढ़े होने की वजह से यहां हमेशा धूल उड़ती रहती है.
जब उस मार्ग से वाहन गुजरती हैं तो पूरे सड़क पर धूल उड़ती है. इससे सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों के शरीर और कपड़े पर पड़ती है. बांका से रजौन पहुंचते पहुंचते ही लोगों के चेहरे पर धूल की परत जम जाती है. अगर इसी बात को और गंभीर रूप से देखा जाय तो जब उस मार्ग से लोग गुजरते हैं तो मुंह और नाक से धूल कन शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है. वहीं शरीर पर धूल पड़ने से भी त्वचा खराब होने की पूरी संभावना बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










