अंधेरे में रहने को विवश हैं ग्रामीण

Published at :20 Aug 2015 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
अंधेरे में रहने को विवश हैं ग्रामीण

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में एक महीना पूर्व ही बिजली का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव के सैकड़ों घर अंधेरा में रहने को मजबूर हो गया है. ग्रामीण मन्नु साह, बिजु साह, रिंकु कुमारी, मीरा देवी, भूषण कुमार शर्मा, शिव शंकर यादव, योगेंद्र प्रसाद सिंह, जनार्दन मालाकार, गोपाल मंडल, […]

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में एक महीना पूर्व ही बिजली का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव के सैकड़ों घर अंधेरा में रहने को मजबूर हो गया है.

ग्रामीण मन्नु साह, बिजु साह, रिंकु कुमारी, मीरा देवी, भूषण कुमार शर्मा, शिव शंकर यादव, योगेंद्र प्रसाद सिंह, जनार्दन मालाकार, गोपाल मंडल, पंकज कुमार ठाकुर, अशोक रजक आदि ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने से इस गांव के सैकड़ों घर के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है. बिजली नहीं रहने से अंधेरा होने में बच्चों को पढ़ने में कठिनाई होता है.

प्रतापपुर गांव के सैकड़ों से ज्यादा लोगों द्वारा अपना हस्ताक्षरित आवेदन सहायक अभियंता बिजली विभाग को आवेदन देकर जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है. वहीं बिजली के कनीय अभियंता आशिष कुमार ने बताया कि पूर्व में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर को चेक किया जायेगा. फिर सावन के बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन