छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Published at :20 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

फोटो 20 बीएएन 63 : छात्राओं की जांच करते चिकित्सक. प्रतिनिधि, कटोरिया रेफरल अस्पताल के चिकित्सक दल द्वारा सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. चिकित्सक दल का नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्र मंडल कर रहे थे, जबकि जांच दल में डॉ […]

विज्ञापन

फोटो 20 बीएएन 63 : छात्राओं की जांच करते चिकित्सक. प्रतिनिधि, कटोरिया रेफरल अस्पताल के चिकित्सक दल द्वारा सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. चिकित्सक दल का नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी डॉ योगेंद्र मंडल कर रहे थे, जबकि जांच दल में डॉ विनोद कुमार, डॉ रवींद्र कुमार शामिल थे. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंडल के अनुसार विद्यालय में 7 मुक वधिर सहित 94 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसमें 12 छात्राओं को खुजली एवं 5 छात्राओं में सामान्य बुखार पाया गया. चिकित्सक दल द्वारा प्रभावित छात्राओं को ससमय दवा उपलब्ध कराया गया. साथ ही किशोरी छात्राओं के आयरन एवं फॉलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध करायी गयी. चिकित्सक द्वारा वार्डन कनकलता के समक्ष साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ खुजली ग्रस्त छात्र-छात्राओं को जीवी लोसन देकर उसे उपयोग करने के तरीके बताये गये. चिकित्सक दल द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी गई और संतोष जनक बताया गया. जॉच के क्र म में छात्राओं के आवास को भी देखा गया. जिसमें छात्राओं के हिसाब से पंखे की कमी बताई गयी है. इस संबंध में वार्डन ने फंड की अन उपलब्धता बतायी. जिसपर चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग से दूरभाष पर बात कर कमरे में चार पंखे लगाने की जरूरत बतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन