खाता से रुपये उड़ाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

बांका: साइबर क्राइम के मामले में मध्य प्रदेश के मंडला थाना क्षेत्र से खाता से रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने बांका से दो युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. इस मामले में अभी भी कई आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. मुख्य सरगना की भी तलाश जारी है. मंडला थाना क्षेत्र […]
रिचार्ज के नाम पर कमीशन के तौर पर मोटी रकम दी जाती है. इस लालच में रिचार्ज कराया था. इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए बांका थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि पकड़े गये दुकानदार ने रिचार्ज के नाम पर गलत ढंग से राशि उपलब्ध कराया है. इसमें 420 का मामला बनता है. अमन डायल के मालिक सुनील चौधरी ने इसका फायदा उठाया लोगों के नंबर पर रिचार्ज कर अपनी कमाई की है. मध्य प्रदेश की तीन सदस्यीय पुलिस की टीम एसआइ रवींद्र कुमार, प्रशांत अवस्थी व रावत बांका पहुंचे. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. इसमें दो गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसमें इन्होंने अपना दोष स्वीकार किया. इसके बाद अपना बयान को मंडल थाना क्षेत्र के एसपी के पास रखने के लिए पकड़े गये दो दुकानदार को भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










