डाकककर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2015 10:04 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला इकाई की हड़ताल बुधवार को भी प्रधान डाकघर में जारी रही. हड़ताल में शामिल कर्मियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल की सफलता के लिए डाक कर्मियों को बधाई दी. कहा, जब तक हमारी सभी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला इकाई की हड़ताल बुधवार को भी प्रधान डाकघर में जारी रही. हड़ताल में शामिल कर्मियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल की सफलता के लिए डाक कर्मियों को बधाई दी. कहा, जब तक हमारी सभी जायज मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल पर डटे रहना है. पिछले 68 वर्षों से ग्रामीण डाक कर्मी के साथ भेदभाव किया जा रहा है. इस दौरान कितने ग्रामीण डाक कर्मी का निधन हो गया, लेकिन मांगें नहीं पूरी की गयी. वहीं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ के सचिव अमरनाथ कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि डाक प्रशासन के द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों को अमानवीय दृष्टि से देखा जाता है. कभी न्याय व सामाजिक दृष्टि से नहीं. आज भी ग्रामीण डाक सेवक को गुलाम समझता है. प्रांतीय सचिव गुणेश्वर ठाकुर ने कहा कि निरंकुश शोषण एवं अमानवीय व्यवस्था के बदलाव के लिए इस संघर्ष समिति में भागीदारी सुनिश्चित कर हड़ताल को सफल बनायें. इस मौके पर छविनाथ मंडल, श्रीधर महोली, सुनील झा, देवेंद्र झा, राकेश कुमार, नीलू कुमार, नंदकिशोर दास, प्रिय रंजन कुमार, शशि कुमार, अरविंद कुमार पंजियारा, योगेंद्र प्रसाद सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, नरेश मुर्मू, नागमणि कुमार, मनोरंजन यादव, आनंद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन