प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ कर ग्रामीणों ने करा दी शादी

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रेम पर पहरेदारी तेज हो गयी है. कुन्नथ गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्रेमी प्रेमिका को मिलते रंगे हाथ पकड़कर शादी करा देने की चर्चा खत्म भी नहीं हुआ था कि बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गिद्धौरा गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी प्रेमिका को रंगे हाथ […]

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रेम पर पहरेदारी तेज हो गयी है. कुन्नथ गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्रेमी प्रेमिका को मिलते रंगे हाथ पकड़कर शादी करा देने की चर्चा खत्म भी नहीं हुआ था कि बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गिद्धौरा गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
पकड़ा गया प्रेमी विरनौधा गांव के आशीष कुमार पिता रिंकू मंडल है, जबकि प्रेमिका गिद्धौरा गांव की ही है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी आशीष कुमार को बंधक बनाकर पहले जमकर धुनाई की. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजन को बुलाकर घटना की जानकारी दी. जहां दोनो पक्षों के द्वारा शादी करा देने की बात कही गयी. जिसपर ग्रामीणों ने गांव के ही एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन