भैरो सिंह व कारू कोड़ा को एसआइटी ने किया गिरफ्तार

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में एसपी चंदन कुशवाहा द्वारा गठित एसआइटी टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जिसमें सिमुलतला थाना क्षेत्र के झौंसा गांव निवासी भैरो सिंह व जगतरेडी गांव निवासी कारू कोड़ा शामिल हैं. इस कांड के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के […]
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में एसपी चंदन कुशवाहा द्वारा गठित एसआइटी टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जिसमें सिमुलतला थाना क्षेत्र के झौंसा गांव निवासी भैरो सिंह व जगतरेडी गांव निवासी कारू कोड़ा शामिल हैं. इस कांड के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये एसआइटी जगह-जगह छापेमारी अभियान चला रही है. ज्ञात हो कि जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र के क्रिमिनल गैंग को दबोचने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा है. वैसे अब तक इस ट्रिपल मर्डर केस में कुल पांच अभियुक्तों को पुलिस जेल भेज चुकी है.
जिसमें करडा गांव के शैलेंद्र यादव की पत्नी कमली देवी, उसका दामाद अशोक यादव ग्राम भलुआ, भतीजा दिनेश यादव ग्राम जगतरेडी, भैरो सिंह ग्राम झौंसा व कारू कोड़ा ग्राज जगतरेडी शामिल हैं. एसआइटी टीम इस कांड में संलिप्त कमली देवी के भतीजा नरेश यादव ग्राम जगतरेडी (सिमुलतला) व उसके मित्र सलीम मियां उर्फ चरका मियां, हासो मियां, छोटू मियां ग्राम झौंसा, योगेंद्र यादव व दिवाकर यादव ग्राम करडा की गिरफ्तारी के लिये जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
एसआइटी टीम का नेतृत्व बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता कर रहे हैं. जिसमें कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान, बेलहर थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, सूइया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, आनंदपुर ओपीध्यक्ष रविशंकर कुमार, अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार, रामाशंकर यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




